कृषि वनस्पति विज्ञान में 44 विद्यार्थियों ने की प्रतिभाग

Feb 24, 2026 12:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में कृषि वनस्पति विज्ञान विषय में 443 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय में हजारों विद्यार्थी भाग लेंगे। जिले में कुल 94 परीक्षा केंद्र हैं और सभी परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी की निगरानी है।

कृषि वनस्पति विज्ञान में 44 विद्यार्थियों ने की प्रतिभाग

ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली कृषि वनस्पति विज्ञान विषय में कुल 443 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। पहली पाली की परीक्षा में कोई विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रहे। जबकि दूसरी पाली इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र विषय में हजारों विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। पहली पाली में इंटरमीडिएट कृष वनस्पति विज्ञान विषय में कुल 44 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले में कुल 94 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पहली पाली की परीक्षा में मात्र 44 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी।

जबकि दूसरी पाली अर्थशास्त्र विषय में हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल हर परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।