बोर्ड परीक्षा में 13733 परीक्षार्थियों ने की प्रतिभाग

Feb 28, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - बोर्ड परीक्षा में 13733 परीक्षार्थियों ने की प्रतिभाग बोर्ड परीक्षा में 13733 परीक्षार्थियों ने की प्रतिभाग बोर्ड परीक्षा में 13733 परीक्षार्थियों ने

बोर्ड परीक्षा में 13733 परीक्षार्थियों ने की प्रतिभाग

ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को दोनों पालियों में कुल 13733 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि 858 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा से किनारा कर ली। कुल 94 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। दोनों पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में कुल 94 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है। सुबह पाली हाईस्कूल संस्कृत विषय में कुल 11033 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 570 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 10463 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग की। इंटरमीडिएट कृषि पंजीकृत विषय में कुल 44 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी।

इसी तरह दूसरी पाली इंटरमीडिएट चित्रकला विषय में कुल 3508 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 282 ने परीक्षा से किनारा कर ली और 3226 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। दोनों पाली की परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले में तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में बोर्ड परीक्षा चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।