Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsUnsolved Murder Case of Chowkidar in Bhadohi Police Struggle to Find Clues
10 माह बाद भी चौकीदार हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर

10 माह बाद भी चौकीदार हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर

संक्षेप:

Bhadoni News - 10 माह बाद भी चौकीदार हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर ककककककक क क क क क क क क क क क क कक क क क

Nov 11, 2025 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के चौकीदार हत्याकांड कांड का खुलासा पुलिस के लिए अबूझ पहली बन गया है। दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ, सीसी कैमरों को खंगालने, आरोपितों पर ईनाम रखने के बाद भी पुलिस के हाथ आज तक खाली हैं। उधर, 10 माह बाद भी हत्याकांड का खुलासा न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। बता दें कि औराई थाना क्षेत्र के कुनबीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय हीरालाल पटेल उक्त कालेज में चौकीदार थे। इसी साल 13 जनवरी की रात को उनका शव स्कूल के छत पर पाया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि हत्या से पहले चौकीदार और हत्यारों के बीच संघर्ष हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और परिजनों को जल्द न्याय का आश्वासन दिया था। उसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी से मामले की जानकारी देने और हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। 10 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित परिवार अब भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है और भय में जी रहा है। परिजनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेता भी एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) के गठन की मांग कर रहे हैं, जिससे जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सके। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत आला अफसरों को भी लोगों ने कई बार अवगत कराया। लेकिन औराई थाने और जिले की पुलिस इतने गंभीर मामले में लेट लतीफी कर रही है, ताकि लोग उसे भूल जाएं। जवान केवल अवैध वसूली एवं खनन कराने में ही मस्त हैं। जनता के दुख दर्द से उनका कोई वास्ता एवं सरोकार नहीं है। कहा कि केवल वारंटियों की गिरफ्तारी करके पुलिस खुद की पीठ थपथपाने का काम कर रही है। लोगों ने सीएम से प्रकरण का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द खुलासा कराने की मांग किया।