अघोषित कटौती से रातों की नींद व दिन का चैन हराम

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

अघोषित कटौती से रातों की नींद व दिन का चैन हराम अघोषित कटौती से रातों की नींद व दिन का चैन हराम अघोषित कटौती से रातों की नींद व दिन का चैन हराम

अघोषित कटौती से रातों की नींद व दिन का चैन हराम

ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली पावर हाउस वहिदा नगर से जुड़े सैकड़ों गांव में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का रातों की नींद व दिन का चैन हराम हो गया है। अघोषित बिजली कटौती संग बार-बार हो रही ट्रिपिंग से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। शाम ढलते ही बिजली ट्रिपिंग का खेल शुरु हो जाता है। बार-बार हो रही कटौती से लोग हैरान हो जा रहे हैं। देर रात्रि में बत्ती गुल होते ही मच्छरों का आंतक इतना बढ़ जा रहा है कि लोग अपना ही शरीर पिटने लग जा रहे हैं।

आपूर्ति ठप होते ही उमस से व्याकूल हुए लोग बिस्तर छोड़ने को विवश हो जा रहे है। पुरुष तो बाहर निकलकर समय पास कर ले रहे हैं लेकिन बच्चे व महिलाओं को काफी दिक्कत झेलना पड़ रहा है। दिन में किसी तरह लोग समय काट ले रहे हैं लेकिन बिन बिजली रात बिताना काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। हैरान हुए उपभोक्ता बार-बार अघोषित बिजली कटौती बंद कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।