उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को मिला होली तोहफा

Feb 28, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को मिला होली तोहफा उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को मिला होली तोहफा उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को मिला होली

उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को मिला होली तोहफा

ज्ञानपुर, संवाददाता। उज्जवला योजना के तहत पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण लाभार्थियों में हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे और सीडीओ बाल गाविंद शुक्ल द्वारा पात्र लाभार्थियों को होली का तोहफा दिया गया। कलक्ट्रेट सभागार में सीएम द्वारा रिफिल सब्सिडी वितरण का सजीव प्रसारण देखा गया। प्रसारण के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली से पहले घर की खुशियों को और अधिक बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने वर्ष 2022 में यह सुविधा प्रारंभ की थी। मुझे प्रसन्नता है कि उसी घोषणा के क्रम में 1,500 करोड़ की राशि 1 करोड़ 86 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए जारी की जा रही है।

डीएम ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा प्राप्त हुई है। उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 86 लाख लाभार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है। सोचिए, जिन्हें कभी गैस सिलेंडर नहीं मिला था, उन्हें डबल इंजन सरकार में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई। महिला श्रम बल की भागीदारी पहले 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। जिले में 40 गैस एजेंसियों के द्वारा 207688 परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन निर्गत किए गए। सामान्य गैस रिफिल की कीमत लगभग 916 रुपया होती है, जिसमें सामान्य गैस कनेक्शन धारक को 59 रुपया की सब्सिडी दी जाती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रथम नौ गैस रिफिल पर केन्द्र सरकार द्वारा 359 की सब्सिडी दी जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष दीपावली व होली पर एक-एक गैस रिफिल की 557 रुपया सब्सिडी देकर नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल प्रदान की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।