Bhadoni News: छत से गिरे बालक की इलाज के दौरान मौत
हिन्दुस्तान, भदोही
Bhadoni News: छत से गिरे बालक की इलाज के दौरान मौत क क कक क कक क क क क क क क कक कक कक

Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोठरा, मेघीपुर गांव में छत से गिरे बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा के दो साल के बेटे रुद्र नौ अक्तूबर को छत पर खेल रहे थे। रेलिंग ना होने के कारण बाल छत से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। सिर एवं शरीर में काफी चोटें आने पर स्वजन इलाज को सीएचसी ले गए थे, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। गुरुवार की शाम को इलाज के दौरान बालक की वाराणसी में मौत हो गई। मृत बालक दो भाईयों में छोटा था।
मां एवं पिता के साथ ही पूरे परिवार का रो रोबर बुरा हाल है।

