ट्रक की चपेट में आए जीजा-साला हुए चोटिल
बाबूसराय में एक ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आकर जीजा-साला घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिश्तेदार वाराणसी ले गए। घटना के समय वे मिर्जापुर रिश्तेदारी जा रहे थे। तेज गति से चल रहे वाहनों के कारण यह सड़क दुर्घटना हुई।

बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूसराय बाजार के पास स्थित ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आए जीजा-साला चोटिल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिश्तेदार वाराणसी लेकर चले गए। बताया जाता है कि ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदा निवासी 50 वर्षीय नंदलाल 30 वर्षीय साले रोहत के साथ मिर्जापुर रिश्तेदारी जा रहे थे। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही ट्रक की चपेट में आकर बाइक समेत दोनों गिरकर चोटिल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे लोंगों ने एक निजी चिकित्सालय में दोनों का प्राथमिक उपचार कराया। इस बीच सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार बेहतर इलाज के लिए वाराणसी लेकर चले गए।
राजमार्ग पर तेज गति से चल रहे वाहन आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


