पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम जिपं अध्यक्ष
पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम जिपं अध्यक्ष क क क कक क क क क क क क क क क क क क क कक क

भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकरन यादव की पुण्यतिथि सोमवार को जिले में मनाई गई। शहर के पिपरी स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विकास में उनके योगदान को सराहा गया। कालीन निर्यातक काशीनाथ यादव ने कहा कि वे दलितों, पिछड़ों के सच्चे मायनों में हितैषी थे। जिला बनने के बाद पहली बार मिली जिम्मेदारी को निभाते हुए गांवों के विकास को लेकर अनेकों काम किए थे। स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद उर्फ लल्ला ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बालू खनन का अधिकार गंगा की तराई में बसे लोगों को देने का काम किया था।
जिससे गरीबों को रोजगार मिला। बाद में राजनीतिक फायदे को लोगों ने बालू खनन को अपना अधिकार समझ लिया। उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। उनके बेटे रवि यादव ने कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर राज करन यादव, अनिल, राजेंद्र कुमार, रामजीत यादव आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


