एआरटीओ ने 12 स्कूलों संचालकों को जारी की नोटिस
ज्ञानपुर में परिवहन विभाग ने स्कूलों के वाहनों की फिटनेस को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। 12 निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी हुए हैं, जिनमें फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और परमिट की जांच की जाएगी। 32 वाहनों की फिटनेस फेल रही है, और अगर रिपोर्ट समय पर नहीं मिली, तो कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञानपुर, संवाददाता। स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राम सिंह ने जिले के 12 निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, परमिट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों को दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि विभागीय जांच में पूर्व में 32 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल पाई गई थी। विभाग की चेतावनी के बाद 20 वाहनों की फिटनेस करा ली गई है, जबकि शेष 12 स्कूल संचालकों को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में छह ऐसे स्कूली वाहन हैं, जिनकी आयु जुलाई माह में 15 वर्ष पूरी हो जाएगी। नियमानुसार इन वाहनों की फिटनेस रोक दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल संचालकों द्वारा पोर्टल पर 15 वाहनों के नंबर गलत अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर सही कराने की प्रक्रिया चल रही है।एआरटीओ ने कहा कि जिन 12 वाहनों की फिटनेस अभी तक नहीं कराई गई है, उनके संचालकों को अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस भेजा गया है। शीघ्र ही फिटनेस संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


