Bhadoni News: जुर्माना न जमा करने पर छह सौ वाहन स्वामियों आरसी जारी
Bhadoni News: ज्ञानपुर में परिवहन विभाग ने बकाया जुर्माने के लिए 600 ट्रक-बस वाहन स्वामियों को आरसी जारी की। पिछले महीने 800 नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 200 ने जुर्माना भरा। अब यदि जुर्माना नहीं भरा गया तो वाहन के पंजीकरण को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और कई पाबंदियाँ लगेंगी।

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। बकाया जुर्माना वसूली को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। जुर्माना जमा न करने वाले छह सौ ट्रक-बस वाहन स्वामियों को आरटीओ विभाग ने आरसी जारी कर दी है। आरसी जारी होते ही वाहन स्वामियों की बेचैनी बढ़गई है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि गत माह आठ सौ ट्रक स्वामियों को गत माह नोटिस जारी हुआ था। दो सौ वाहन स्वामी जुर्माना जमा कर दिए हैं। अब छह सौ वाहन स्वामियों को आरसी जारी कर दी गई है। जिस ट्रक का जुर्माना जमा नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट करते हुए परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। जिन ट्रक स्वामियों को नोटिस जारी हुआ है वह अलग-अलग जिला और प्रदेश से आने वाले ओवरलोड ट्रके हैं।
बताया कि जुर्माना न जमा होने पर ट्रकों का पंजीयन ब्लैकलिस्ट हुआ तो कई पाबंदियां वाहनों पर लग जाता है। वाहन की ओनरशिप स्वामित्व ट्रांसफर्मर नहीं किया जा सकता। पंजीकरण का नवीनीकरण होना भी संभव नहीं होता। वाणिज्यिक वाहनों (ट्रकों) के परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्यू नहीं होगा।


