Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsTragic Road Accident in Gopeeganj Woman Dies Husband Injured in Collision with Container
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

संक्षेप:

Bhadoni News - गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग छतमी बिहसपुर, महावीर मंदिर के पास फ्लाईओवर

Jan 16, 2026 11:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग छतमी बिहसपुर, महावीर मंदिर के पास फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल। गुरुवार की रात लगभग एक बजे प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार अंजलि त्रिपाठी (33 वर्ष) की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पति रविन्द्र त्रिपाठी (35 वर्ष) घायल हो गए। बताया गया कि रविन्द्र त्रिपाठी पुत्र के.एन. त्रिपाठी, निवासी आवास विकास कॉलोनी, काली मंदिर के पास, लालपुर (वाराणसी) अपनी पत्नी को वाराणसी कैंट स्टेशन से प्रयागराज गंगा स्नान कराने ले गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्नान के बाद दोनों देर रात वापस वाराणसी कार से लौट रहे थे। रास्ते में किसी ढाबे पर भोजन करने के दौरान चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की भी चर्चा है। इसके बाद कार को तेज रफ्तार में विपरीत दिशा (दक्षिणी लेन) में चलाते हुए नियंत्रण खो दिया गया। जिससे सामने से आ रहे कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंजलि त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविन्द्र त्रिपाठी भी घायल हो गए, जिनका उपचार सीएचसी में कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।