बाइक के धक्के से किशोरी की गई जान, कोहराम

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

बाइक के धक्के से किशोरी की गई जान, कोहराम क क क क क क क क क क क क क क क कक क क

बाइक के धक्के से किशोरी की गई जान, कोहराम

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चितईपुर वैदा गांव की एक किशोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त गांव निवासी देवी प्रसाद बिंद की 13 वर्षीय पुत्री नंदिनी सोमवार को घर से सरसों लेकर तेल पेरवाने के लिए दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान धीरपुर वैदा स्थित कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद

स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि नंदिनी चार बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी।

घटनास्थल की स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक चालक भी घायल होकर बेहोश हो गया। उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने बाइक को कब्जे में लेकर पीआरवी को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक चालक नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

किशोरी का नाम क्या था?
किशोरी का नाम नंदिनी था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।