Bhadoni News: वरुणा नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, गई जान
Bhadoni News: वरुणा नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, गई जान क क क क क क क क क क क क क क क क क

Bhadoni News: चौथार, हिन्दुस्तान संवाद। मानसून का साथ मिलने के बाद वरुणा नदी भी उफनाई है। रविवार की सुबह स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने से 19 वर्षीय धनन्जय गौतम निवासी लालीपुर की मौत हो गई। उधर, सूचना पर पहुंची मोढ़ पुलिस चौकी के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। भदोही कोतवाली, मोढ़ पुलिस चौकी इलाके के लालीपुर गांव निवासी अनिल गौतम के बेटे धनन्जय गौतम रविवार की सुबह वरुणा नदी किनारे शौच को गए थे। वहां पर कुछ देर बाद वे कपड़े उतार कर नदी में स्नान करने लगे।
साथ में गांव के कुछ और भी युवक थे। इस बीच, गहरे पानी में जाने के कारण युवक पानी में डूबने लगा, उसे बचाने का प्रयास साथियों ने किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले से स्वजनों एवं ग्रामीणों को अवगत कराया गया। घंटों मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकालने का काम किया गया। उसके बाद इलाज को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन के बाद पिता, मां एवं स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रविवार को गांव के दलित बस्ती के अधिकांश घरों के चूल्हे ठंडे ही रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के लोग भी पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अवध तिवारी, लेखपाल शैलेष, जयनाथ, विजय नाथ, सुनील, ग्राम प्रधान राकेश मौर्या, राकेश गौतम, घनश्याम, राजू गौतम आदि रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक स्वजनों को आर्थिक मदद देने की मांग किया। अनिल गौतम मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाने का काम करते थे।


