Bhadoni News: गंगा स्नान करते पड़ा मिर्गी का दौरा, गहरे पानी में समाया व्यक्ति
Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार
Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार को स्नान करने पहुंचे 43 वर्षीय झूम्मन कनौजिया गहरे पानी में डूब गए। कपड़े साफ करने के बाद झूम्मन रोज की तरह गंगा में स्नान करने उतरे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया और देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।बताया जाता है कि झूम्मन कनौजिया स्वर्गीय बारीपुर ग्रामसभा के साथ आसपास के गांवों में घर-घर जाकर कपड़े लेकर उन्हें साफ और प्रेस करने का काम करते थे।
इसी काम से परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। परिवार के इकलौते कमाने वाले झूम्मन के डूबने की खबर से पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कोइरौना पुलिस मौके हेड कांस्टेबल इंदु प्रकाश ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर गंगा में तलाश शुरू कराई। दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी झूम्मन का कोई सुराग नहीं लग। ग्रामीणों के मुताबिक इस समय गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है, जिससे गहरे पानी में तलाश करना बेहद जोखिम भरा बना हुआ है।


