पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

संक्षेप:

Bhadoni News - बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के डीह बड़गांव में रविवार को एक

Nov 09, 2025 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के डीह बड़गांव में रविवार को एक बगीचे में पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता एक युवक का शव मिला। शव लटकता मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गया। स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। घर वालों का बिलाप सुन लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। बताया जाता है कि बड़गांव निवासी 22 वर्षीय जुबेर अंसारी पुत्र स्व. इकबाल का शव घर के पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर डाल में लगे फंदे से लटकता मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्व में पिता की मौत होने से वह काफी तनाव में रहता था। जबकि परिजनों का कहना रहा कि वह किस वजह से फांसी लगाकर जान दे दी यह समझ नहीं पा रहे हैं। सुबह ग्रामीण शौच को सिवान में निकले तो पेड़ से युवक का शव लटकता देख लोग हैरान रह गए। फंदे से शव लटने की भनक लगते ही ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच लोगों ने शव की शिनाख्त भी कर ली। तत्काल इसकी सूचना पीड़ित परिजनों को दे दी। स्थल पर पहुंचे परिजन युवक का शव फंदे से लटकता देख रोने-बिलखने लगे। इस बीच किसी ने इसकी सूचना बाबूसराय चौकी में दे दी। मामला संज्ञान में आते ही चौकी प्रभारी बृजेश राय मयफोर्स स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को उतरवाकर परिजनों से पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।