मारपीट में घायल की 14 दिनों के मौत, कोहराम
Bhadoni News - मारपीट में घायल की 14 दिनों के मौत, कोहराम कककक क क क क कक कककककक ककक ककक

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर के चुड़िहारी मोहाल में 14 दिन पूर्व मारपीट में घायल 39 वर्षीय मो. नसीम की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत को गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व में दर्ज मुकदमे में पुलिस जांच पड़ताल के बाद धाराओं को बढ़ाने का काम करेगी। नगर के वार्ड 17 चुड़िहारी मोहाल निवासी मो. नसीम अपने मकान में गली की तरफ दरवाजा लगा रहे थे। उस दौरान पड़ोसी ने इसका विरोध किया और जमकर मारपीट भी हुई थी। छत के ऊपर से ईंट पत्थर भी एक दूसरे पर बरसाने का आरोप लगा था। उस दौरान पांच लोग एक पक्ष से घायल हुए थे।
सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था। गम्भीर रूप से घायल नसीम पुत्र सलीम को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां से परिजन निजी हॉस्पिटल में उपचार करवा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बता दें कि पूर्व के हुए मारपीट में मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। मृतक छह भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे। जबकि छह बहनें भी हैं। मृतक को दो पुत्र तीन पुत्रियां है। मृतक जनरल स्टोर की दुकान चलाकर परिजनों का जीवन यापन करते थे। घर के एक होनहार की मौत के बाद परिजनों में सियापा है। मृतक के पिता ने मांग किया कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


