Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsTragic Death of 20-Year-Old Sumit Gautam Found Hanging After Marriage Issues
घर के पास नीम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

घर के पास नीम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

संक्षेप:

Bhadoni News - बरैला गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित गौतम का शव नीम के पेड़ में लटका मिला। वह शादी टूटने के कारण परेशान था। उसने ननिहाल में रहने वाली युवती से चोरी से शादी की थी, जिसे उसके परिवार ने वापस ले लिया। सुमित का शव बुधवार सुबह मिला, और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Feb 12, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरैला गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित गौतम का शव बुधवार सुबह घर के पास स्थित नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला। वह शादी टूटने के बाद से ही परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उक्त गांव निवासी अरविंद गौतम के बेटे सुमित ने पिछले दिनों ननिहाल में रहने वाली युवती के साथ कहीं बाहर जाकर चोरी से शादी कर लिया था। लड़की के स्वजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे बरैला आए और उसे अपने साथ ले गए। युवती की शादी भी दूसरे स्थान पर तय कर दिया।

तभी से युवक परेशान चल रहा था। मंगलवार रात को वह भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। वहीं बुधवार सुबह घर के पास नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे युवक का शव लटकता हुआ मिला। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में वह सबसे बड़ा था। एसओ राम सरीख गौतम ने बताया कि देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;