हादसे में घायल बाइक सवार किशोर की मौत
Bhadoni News - भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र में एक किशोर को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भदोही, संवाददाता। ऊंज थाना क्षेत्र के रोही स्थित इंटर कालेज के पास सड़क किनारे खड़े बाइक सवार किशोर को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। उधर, मौत के बाद स्वजनों का हाल बेहाल है। ऊंज थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी इश्तियाक ने पुलिस को तहरीर दिया। कहा कि भाई इम्तियाज की बाइक लेकर 14 वर्षीय बेटा शाहिद 10 जनवरी को दिन में करीब 11 बजे किसी काम से गया था। बाइक का टायर पंचर होने पर बेटा मोटरसाइकिल को लेकर रामतंवल इंटर कालेज रोही के सामने खड़ा था।
नीले रंग की ट्रैक्टर बिना नंबर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन को चलाते हुए बेटे को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए औराई स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर जांच कराने के बाद गोपीगंज स्थित एक अस्पताल में लेकर जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर शाम को चार बजे बेटे की मौत हो गई। कहा कि बेटे के शव के क्रिया क्रम करने के कारण सूचना देने में विलंब हुआ। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना ने बताया कि आरोपित चालक रामबाबू तिवारी निवासी बिछियां, ऊंज के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 324 (4), 106(3), 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच को पुलिस सीसी फुटेज को खंगाल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




