पुलिया से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Jan 18, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के मतेथू बाजार में कोहरे के कारण एक बाइक दुर्घटना में 24 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गई। उनके 18 वर्षीय भतीजे सचिन को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों लोग एक जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिया से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

भदोही, संवाददाता। कोहरे के कारण सुरियावां थाना क्षेत्र के मतेथू बाजार में शुक्रवार की रात पुलिया से बाइक सवार टकरा गए। इसके कारण 24 वर्षीय चाचा सूरज कुमार की मौत हो गई जबकि 18 वर्षीय भतीजा सचिन गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के कुढ़वां गांव निवासी सूरज कुमार अपने भतीजे सचिन के साथ शुक्रवार को बाइक से दानूपुर गांव में किसी जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। देर रात भोजन के बाद दोनों लोग मोटरसाइकिल से घर के लिए निकले।

घर कुढ़वां की तरफ वापस लौट रहे थे कि इस बीच रात करीब नौ बजे के आसपास मतेथू बाजार से सौ मीटर दूर पहुंचने पर अचानक बाइक बेकाबू हो गई। घना कोहरे होने के कारण उन्हें कुछ समय नहीं आया और अनियंत्रित होकर बाइक सवार पुलिया से टकराकर बाइक सहित सड़क किनारे पलट गए। घटना के थोड़े समय बाद मौके पर ही सूरज कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठा उसका भतीजा सचिन घायल होकर दर्द से कराह रहा था। आसपास के लोग चीख-पुकार और आवाज सुनकर पहुंचे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पीआरबी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक सूरज की शादी नहीं हुई थी और वह एक बहन तीन भाइयों में बड़े थे। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां मनीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, शनिवार को आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। गांव की बस्ती के अधिकांश घरों के चूल्हे ठंडे ही रहे। बता दें कि इधर कई दिनों के बाद शुक्रवार की रात एवं शनिवार की सुबह घना कोहरा नजर आया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsTragic Accident in Bhadohi Young Man Dies Nephew Seriously Injured Due to Fog
;;
;