पीपा पुल पर आवागमन शुरू, मिली राहत
Bhadoni News - पीपा पुल पर आवागमन शुरू, मिली राहत क क क क क कक क कक क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी महर्षि गंगा घाट पीपा पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। इसके चलते लोगों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू होते ही बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों से लोग पीपा पुल पर आवागमन शुरू कर दिए हैं रविवार को पीपा पुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू होने पर लोगों में प्रसन्नता है, हालांकि इस बार गंगा में पानी अधिक होने से पीपा पुल के निर्माण में देरी हुई। अच्छी बात यह है कि पांटून ब्रिज नए साल के पहले ही पूरा हो गया। इससे अब नए वर्ष के पहले दिन गंगा पार से बड़ी संख्या में सैलानियों का आगमन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।