219 वाहनों का चालान, 2.31 लाख शमन

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - 219 वाहनों का चालान, 2.31 लाख शमन क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क

219 वाहनों का चालान, 2.31 लाख शमन

भदोही, संवाददाता। जिले भर में यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की खबर ली गई। पुलिस टीम ने 207 दो पहिया वाहनों तथा 12 चार पहिया समेत कुल 219 वाहनों का चालान किया। साथ ही दो लाख एकतीस हजार पांच सौ रूपये का शमन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर लगातार अभियान यातायात पुलिस की ओर से चलाया जा रहा है। चालकों को नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी जा रही है। लेकिन उनके द्वारा लगातार लापरवाही करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।