ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगोपीगंज नगर में बड़े वाहनों का आवागमन हुआ प्रतिबंधित, हुई दिक्कतें

गोपीगंज नगर में बड़े वाहनों का आवागमन हुआ प्रतिबंधित, हुई दिक्कतें

गोपीगंज। हिन्दुस्तान संवाद नगर से होकर जाने वाले राजमार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन...

गोपीगंज नगर में बड़े वाहनों का आवागमन हुआ प्रतिबंधित, हुई दिक्कतें
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 22 Oct 2021 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गोपीगंज। हिन्दुस्तान संवाद

नगर से होकर जाने वाले राजमार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके कारण नगर के छोटे-बड़े व्यापारियों के साथ ट्रांसपोर्टर आदि परेशान हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारी का निर्वहन करने में विफल पुलिस प्रशासन अब राजमार्ग पर सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक नो इंट्री लागू कर नगर का कारोबार चौपट करने पर उतारु हो गया है।

नगर में फ्लाईओवर निर्माण हो जाने से अधिकाशंत: वाहनों का आवागमन उससे ही हो रहा है। अब ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा लागू किए गए नो इंट्री का औचित्य लोगों की समझ से परे है। इस व्यवस्था से रोज कमाने खाने वाले दुकानदारों के साथ मिर्जापुर और भदोही की ओर आने जाने वाले वाहन चालकों को सबसे अधिक नुकसान होगा। नगर में जाम की आड़ में पुलिस द्वारा नो इंट्री का फरमान जारी करते हुए राजमार्ग के दोनों छोर के साथ मिर्जापुर रोड पर गोपपुर के चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती कर नो इंट्री लगा दिया। इसके चलते नगर में सब्जी आदि के साथ अन्य आवश्यक सामान पहुंचना टेढ़ीखीर हो जाएगा।

करीब दो से तीन किलोमीटर दूर से सामान उतार कर ले आने में लोगों को जहां परेशानी होगी। वही आर्थिक नुकसान भी। नो इंट्री नगर के व्यापारियों के साथ भदोही मिर्जापुर की ओर आने जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत बन जाएगा। हां, इतना जरुर है कि लालानगर टोल प्लाजा को इससे जरुर कुछ फायदा होगा। ट्रांसपोर्टर मोशील आजाद ने कहा कि राजमार्ग पर नो इंट्री लगा कर नियमों का उल्लंघन कर रही है। उनके इस आदेश का असर कालीन कारोबार पर भी पड़ा है। ट्रक का आवागमन बंद कर देने से कालीन निर्यातक का माल लोड नहीं हो पा रहा है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुप्त ने राजमार्ग पर लगाए गए नो इंट्री का आदेश वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में यातायात प्रभारी शशि कांत यादव ने बताया कि मेला व पर्व को देखते हुए अस्थायी रुप गोपीगंज नगर के चारों तरफ यातायात पुलिस की तैनाती कर नो इंट्री लागू किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें