
नियमों के पालन से सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव
Bhadoni News - ज्ञानपुर में पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह का शुभारंभ एएसपी शुभम अग्रवाल और एआरटीओ रामसिंह ने किया। लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया और बच्चों ने रैली निकाली। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। एएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए नियमों के पालन की महत्ता बताई।
ज्ञानपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को यातायात माह नवंबर का शुभारंभ एएसपी शुभम अग्रवाल एवं एआरटीओ रामसिंह ने सयंुक्त रूप से की। यातयात नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल जन-जन को नियमों का पालन करने के प्रति प्रेरित किया। यातायात नियमों के पालन के प्रति सदैव गंभीर रहने का लोगों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव है। घर पर हमारा कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह सोचकर हमें वाहन चलाना चाहिए।

गाड़ी चलाते समय नियमों की अनदेखी करना हमेशा घातक होता है। नशीला पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना कितना हानिकारक होता है, यह सड़क दुर्घटना होने के बाद पता चलता है। रात्रि में वाहन चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग जरूर करें। वाहनों को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो वाहन को निर्धारित गति में ही चलाना चाहिए। एआरटीओ राम सिंह ने कहा कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत जरूरी होता है। बिना हेलमेट पहने बाइक को कदापि न चलाएं। कार चला रहे हैं तो सीट बेल्ट जरूर पहनें। नियमों की अनदेखी करना ही सड़क दुर्घटना बढ़ने का कारण है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




