Bhadoni News: जगन्नाथ शोभा यात्रा को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: जगन्नाथ शोभा यात्रा को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन जगन्नाथ शोभा यात्रा को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन जगन्नाथ शोभा यात्रा को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन जगन्नाथ श

Bhadoni News: जगन्नाथ शोभा यात्रा को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। रिषद गोपीगंज में 16 जुलाई शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा। कठौता कट से कार्यक्रम समापन तक छोटे-बड़े वाहनों का गोपीगंज कस्बा में प्रवेश वर्जित रहेगा। इन वाहनों को कठौता से ही मोड़ दिया जाएगा। गोपीगंज पालिका में आने के बजाए वाहनों को गिराई दानूपुर मार्ग गोपीगंज कस्बे में बड़े व छोटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ज्ञानपुर जाने वाले वाहन दानूपुर से नथईपुर मार्ग होकर जाएंगे। किसी भी प्रकार के बड़े व छोटे वाहनों को गोपीगंज कस्बा में आने की अनुमति नहीं होगी। छोटे वाहनों को रैपुरी गांव होते हुए नेशनल हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

बड़े वाहनों को कार्यक्रम समाप्ति तक गोपपुर चौराहा पर रोका जाएगा। ज्ञानपुर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, इन्हें गोपीगंज कस्बे में प्रवेश नहीं मिलेगा। वाराणसी से मिर्जापुर जाने वाली गाड़ियां बड़े शिव मन्दिर से डायवर्ट होंगी। मिर्जापुर से आने वाले वाहन भी बड़े शिव मन्दिर कट से वाराणसी की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। मिर्जापुर तिराहा गोपीगंज की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।