सड़क हादसों में सर्वाधिक मौतें, चिंता का कारण

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - सड़क हादसों में सर्वाधिक मौतें, चिंता का कारण क क क क क क क क क क क क क क क क क क

सड़क हादसों में सर्वाधिक मौतें, चिंता का कारण

भदोही, संवाददाता। सूबे में बढ़ते सड़क हादसों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। उस पर अंकुश लगाने को अब पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सुरियावां के एक स्कूल में गुरुवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया। प्रभारी यातायात राकेश कुमार सिंह ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान बच्चों से किया। कहा कि सड़क पर चलते समय हेलमेट का उपयोग, सीट बेल्ट लगाना, फुटपाथ का इस्तेमाल, सिग्नल का पालन करना चाहिए। ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी। बताया कि हादसों में सर्वाधिक मौतों युवाओं एवं किशोरों की होती हैं।

उसका बड़ा कारण नियमों का पालन ना करना होता है। घर से निकलने पर खुद सुरक्षित चलने का संकल्प लें। साथ ही दूसरों का भी ख्याल रखें। बच्चों को छोटी उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को यातायात नियमों का पालन करने की आदत डालना और उन्हें सुरक्षित सड़क संस्कृति का हिस्सा बनाना है। कहा कि जो भी बताया गया है, उससे घर एवं आसपास के लोगों को अवगत कराने का काम करें। हादसों में सिर्फ जान ही नहीं जाती है, बल्कि महंगे इलाज के कारण परिवार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। बच्चे एवं युवा अगर नियमों का पालन करने लगे तो हादसों में 70 फीसदी कमी लाने का काम किया जा सकता है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।