ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसात फेरों से सातों वचन में बंधे तीस जोड़े

सात फेरों से सातों वचन में बंधे तीस जोड़े

सात फेरों से सातों वचन में बंधे तीस जोड़े

सात फेरों से सातों वचन में बंधे तीस जोड़े
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSun, 16 Feb 2020 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी स्थित दयावंती पुंज मल्टीपरपच हाल में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सीता समाहित स्थल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में तीस जोड़े माता सीता को साक्षी मानकर सात फेरों से सातों वचन में बंध गए। दांपत्य सूत्र में बंधे वर-बधु को उपहार स्वरुप गृहस्थी की सामग्री भी दी गई।

मल्टीपरपच हाल में विद्वतजनों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक विवाह की रस्म शुरु हुई तो पूरा परिसर शहनाई की स्वर से गूंज उठा। एक ही मंडप में तीस जोड़ों का दृश्य देखते ही बन रहा था। परिणय सूत्र में बंध रहे वर-बधु को देख हर कोई निहाल होता रहा। तीन तरफ से गंगा की धाराओं से घिरे कोनिया क्षेत्र के सीतामढ़ी में सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में तीस जोड़ों ने एक दूसरे को जीवन साथी के रुप में स्वीकार किया। वर ने वधू को सिंदूर पहनाकर जीवन संगनी के रुप में स्वीकार किया। हाल में बने विवाह मंडप के तीन बेदी पर मौजूद कुल तीस जोड़ों ने जगत जननी मां जानकी साक्षी मान सात फेरा लिया। सीतामढ़ी में सामूहिक विवाह से पहले सुबह साढ़े सात से आठ बजे के मध्य गंगा पूजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सीता समाहित स्थल से करीब नौ बजे बारात पुंज मल्टीपरपज हाल के लिए चली। शादी संपन्न होने के बाद वर-बधु के साथ आए परिवार वालों के लिए लजजी व्यंजनों का स्टाल लगा था। दोनों पक्ष के लोग शादी की रस्म पूरा होने के बाद लजीज व्यंजनों का भी भरपूर लुत्फ उठाया। शादी में शामिल हर किसी के चेहरे पर खास ही उत्साह देखा जा रहा था। मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने भी दंपत्ति को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सीता समाहित स्थल के प्रबंधक कैलाशचंद्र, अतुल पुंज, वासुकी पुंज, चमन सिंह, डा. अंजलि सिंह, रचना दूबे, राजेश सिंह, धीरेंद्र पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

उपहार में मिला उपयोगी सामान

सीतामढ़ी। सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से रविवार को सामूहिक विवाह के दौरान सभी तीस जोड़े को उपहार भी मिला। ट्रस्ट की ओर से कन्या के लिए एक सिलाई मशीन, मंगलसूत्र, चार साड़ियां, चांदी की पायल, चांदी के गले की चेन, गले का सेट, गोटे वाले चुनरी, मेकअप बाक्स और वर के लिए पैंट व कमीज, साइकिल, कुर्ता पजामा, साफा, जुराबे, रूमाल, बनियान सामग्री उपहार स्वरुप भेंट किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें