
मंदिर में चोरी का खुलासा नहीं, भक्तों में रोष
Bhadoni News - भदोही जिले के उमरी गांव में प्राचीन वरुणेश्वर महादेव मंदिर में गत माह 29 नवंबर की रात चोरी हुई थी। चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुराया, जिसमें चांदी का शिवलिंग, घंटा और दान पेटी शामिल हैं। पुलिस जांच में कोई सफलता नहीं मिली है, जिससे महादेव भक्तों में आक्रोश है।
भदोही, संवाददाता। जिले में चोरियों का खुलासा ना होने के कारण उनका मनोबल सातवें आसमान पर है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। कईयों से पूछताछ, सीसी कैमरों को खंगालने के बाद भी हाथ खाली हैं। बता दें कि उमरी प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्राचीन वरुणेश्वर महादेव मंदिर है। चोरों ने गत माह 29 नवंबर की रात को मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से लाखों रुपये की चोरी की थी। मंदिर के पुजारी आरदा प्रसाद सिंह ने तहरीर में कहा है कि साढ़े चार किलो चांदी का शिवलिंग कवर, 25 किलो का घंटा, पांच किलो का एक पीतल का घंटा, दान पेटी तथा दो कैमरा भी चोरी कर लिए।

मामले की जानकारी पर पुलिस अगले दिन रविवार को खोजी कुत्ता संग जांच किया था। वरुणा नदी के किनारे आरी मिली थी। गांव में खोजी कुत्ता जाने के बाद नदी की ओर गया और फिर आगे नहीं गया। उधर, पुलिस ने तहरीर पर संबंधित धाराओं में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है। धौरहरा पुलिस चौकी के जवानों ने पसीना बहाने का काम किया, लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका। संदिग्धों से पूछताछ, आसपास के दुकानों, मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, लेकिन हाथ कुछ आया नहीं। चोरी का खुलासा ना होने के कारण महादेव भक्तों में आक्रोश है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


