Bhadoni News: हर तरफ गूंजा रघुपति राघव राजाराम का स्वर
Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। नियत समय पर कार्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संग हर तरफ रघुपति राघव राजाराम का स्वर गूंजता रहा। जिला पंचायत कार्यालय में जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के विचारों पर चर्चा की।इस दौरान जिपं अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए पथ पर चलने की जरूरत है। दो अक्टूबर को पूरा देश उनकी जयंती मना रहा है। इसी तरह जिला मुख्यालय समेत समस्त कार्यालयों में गांधी जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। जवाहर नवोदय के बच्चें ने जिला मुख्यालय पर संगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इंडियन रेड क्रास सोसाइटी स्थित कार्यालय में क्षय रोगियों में पोषण पोटली का वितरण हुआ। जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता सुबह सात बजे आयोजित हुई। इसमें विजेता धावकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न स्थानों पर कजरी-बिरहा समेत अन्य कार्यक्रम चलता रहा। स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर लोगों ने खूब पसीना बहाया।


