ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशतीसरे दिन थमा बरसात का क्रम, दुश्वारियां बरकरार

तीसरे दिन थमा बरसात का क्रम, दुश्वारियां बरकरार

भदोही। संवाददाता तीसरे दिन कालीन नगरी में बरसात का क्रम थम गया। दोपहर बाद...

तीसरे दिन थमा बरसात का क्रम, दुश्वारियां बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSat, 18 Sep 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

भदोही। संवाददाता

तीसरे दिन कालीन नगरी में बरसात का क्रम थम गया। दोपहर बाद धूप ने थोड़ी राहत देने का काम किया। लेकिन शहर से लेकर सुदूर गांवों में जल भराव के कारण दुश्वारियां बरकरार हैं। धान को छोड़कर अन्य खरीफ फसलों दलहनी, तिलहनी के साथ ही सब्जी को व्यापक नुकसान हुआ है। कई सौ बीघा फसल पानी में डूबी हुई है।

बता दें कि उड़ीसा में बने समुद्री तूफान के कारण मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला था। सुबह से ही तेज हवा चल रही थी। इस दौरान बरसात भी हुई थी। उसके बाद बुधवार व गुरुवार को जमकर बरसात हुई थी। इसके कारण शहर से लेकर जिले के अधिकांश बाजारों व गांवों में जल भराव की नौबत बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह एक बार बारिश फिर शुरु हुई हालांकि कुछ देर बाद थम गई। उसके बाद धूप ने राहत दिलाने का काम किया। भगवान भाष्कर के आगमन के साथ ही उमस बढ़ गई। रात में मौसम सुहावना रहा।

जिला कृषि मौसम वैज्ञानिक सर्वेश कुमार बरनवाल ने बताया कि आज यानि शनिवार को भी धूप रहेगी। कुछ स्थानों पर बरसात हो सकती है। समुद्री हवा का दबाव मध्य प्रदेश की ओर था जो आगे निकल गया। किसानों से आह्वान किया कि धान को छोड़कर अन्य फसलों का पानी खेतों से निकाल दें अन्यथा फसल नष्ट हो जाएगी। बरसात रबी फसलों की तैयारियों में भी काम आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें