ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचार सूत्रीय मांग लेकर प्रधान संघ ने डीएम को सौंपा पत्रक

चार सूत्रीय मांग लेकर प्रधान संघ ने डीएम को सौंपा पत्रक

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के लोगों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर चार सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। जरुरतमंदों में वितरित होने को दस हजार मास्क भी जिला प्रशासन को दिया। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष...

चार सूत्रीय मांग लेकर प्रधान संघ ने डीएम को सौंपा पत्रक
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीWed, 14 Oct 2020 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के लोगों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर चार सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। जरुरतमंदों में वितरित होने को दस हजार मास्क भी जिला प्रशासन को दिया। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। इस दौरान कहा कि विकास खंड औराई के दवनपुर ग्राम प्रधान पर भू माफियाओं द्वारा लगाया गया आरोप गलत पाया गया। जिला प्रशासन स्तर से कराए गए काम का भौतिक सत्यापन कराया गया था। जांच टीम में लगे अधिकारियों के रिपोर्ट में हर काम बेहतर पाया गया। ऐसे में गलत आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए ताकि प्रधानों का उत्पीड़न खत्म हो सके। उत्तर प्रदेश में वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय व अधिकार पंचायतों को पूर्ण रुप से सौंपकर सत्ता विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाए। कोरोना वायरस के चलते पंचायत चुनाव को गागे बढ़ाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को समझते हुए आगे का कार्यकाल की जिम्मेदारी प्रधानों को ही दी जाए। कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण गांव-गांव राजनीतिक द्वेष व पुरानी रंजिश को लेकर प्रधानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच के नाम पर प्रधानों का शोषण व उत्पीड़न खत्म किया जाए। साथ ही प्रधान के खिलाफ जो गलत शिकायत करते हैं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए ताकि प्रधानों का उत्पीड़न खत्म हो सके। पंचायत राज एक्ट के अनुसार गांव में विकास कार्य ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर ही होना चाहिए। लेकिन वर्तमान में पंचायत विभाग लखनऊ द्वारा पंचायतीराज एक्ट के खिलाफ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का चयन करके पंचायतों को आदेश परित किए जा रहे हैं। इन सभी आदेशों को तत्काल रोका जाए। इस मौके पर प्रदेश मंत्री श्रीराम दूबे, जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, जगदंबा प्रसाद शुक्ला, राजेश मौर्य, गुलाब देवी, शांतिभूषण उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें