ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजनपद में धरा से लेकर गगन तक लंबोदर की गूंज

जनपद में धरा से लेकर गगन तक लंबोदर की गूंज

भदोही। संवाददाता शहर में श्री गणेश पूजनोत्सव आखिरी दिन चरम पर दिखा। समूचा...

जनपद में धरा से लेकर गगन तक लंबोदर की गूंज
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSat, 18 Sep 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भदोही। संवाददाता

शहर में श्री गणेश पूजनोत्सव आखिरी दिन चरम पर दिखा। समूचा परिक्षेत्र शनिवार को गणपति बप्पा मोरया... के जयघोष से गुंजायमान होगा उठा। शहर व नई बाजार के 43 से अधिक पंडालों में विघ्न विनाशक भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित हो गई हैं। आकर्षक ढंग से पंडाल सजाए गए हैं जो मन को हर्षित कर रहे हैं। हालांकि कोरोना के कारण प्रतिमाएं छोटी हैं और सार्वजनिक स्थलों पर नहीं स्थापित की गई हैं। देर शाम हुई महाआरती में लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मंगलमूर्ति के नारों से पूरा शहर गूंजायमान रहा। देर रात तक चहल-पहल बनी रही।

श्री गणेश पूजा महासमिति के अध्यक्ष विनीत बरनवाल ने बताया कि भदोही शहर में 33 व नईबाजार 12 प्रतिमाएं स्थापित हैं। जिनका विसर्जन 19 सितंबर को उगापुर नहरा में शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। दावा किया कि सरकार की पहल पर प्रशासन ने बिजली, पानी, सड़क सभी व्यवस्थाएं पहली बार दुरुस्त की हैं।

उधर, शहर के स्टेशन रोड, छितनी तालाब, कटरा बाजार ज्ञानपुर रोड, औराई रोड, मेन रोड, मर्यादपट्टी, रामसहायपुर, नईबाजार, सर्रोईं समेत तमाम इलाकों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर श्रद्धालु पूजन, हवन, आरती कर रहे हैं। गणेश पूजा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर में बज रहे गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। जनपद में धरती से लेकर गगन तक गजानन की गूंज सुनाई दे रही है। अल सुबह से शुरू हो रहा दर्शन पूजन का क्रम देर रात तक जारी है। इसके चलते चहल-पहल काफी बढ़ गई है।

शहर के सभी पंडालों में शनिवार की रात आयोजित हुई महाआरती इस बार आकर्षण का केंद्र रही। भक्ति गीतों पर भक्तों द्वारा करतल ध्वनियों के बीच लगाए जा रहे जयघोष से ऐसा लग रहा था जैसे मानों कालीन नगरी देव नगरी हो। देर रात तक शहर में चहल-पहल बनी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें