अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान, एक हिरासत में में अभियान चलेगा।
गोपीगंज नगर में प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पटरी पर सजी दुकानों को हटवाया गया। साथ ही कईयों का सामान वाहन में लादकर गोपीगंज नगर पालिका के कर्मियों ने कब्जे...
गोपीगंज नगर में प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पटरी पर सजी दुकानों को हटवाया गया। साथ ही कईयों का सामान वाहन में लादकर गोपीगंज नगर पालिका के कर्मियों ने कब्जे में लिया। एक दुकानदार को टीम का विरोध करना महंगा पड़ा। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। कार्रवाई के चलते बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति रही। जीटी रोड स्थित गोपीगंज नगर की गलियों की पटरियों पर लंबे समय से दुकानें सजाकर लोगों द्वारा दुकान चलाई जा रही थी। इससे आए दिन जाम के झाम की नौबत बनी थी। इतना ही नहीं, कहासुनी भी होती थी। मामले का संज्ञान जिलाधिकारी ने लिया और अभियान चलाने का आदेश दिया। गुरुवार को एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश यादव, गोपीगंज नपा की ईओ अमिता सिंह कर्मियों व पुलिस के जवानों के साथ पहुंचे। टीम ने छोटी चौराहा, सदर मोहाल, गल्ला मंडी, केड़वरिया मुहाल, स्टेशन रोड पर हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर खाली कराया। एसडीएम ने चेताया कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। टीम के सदस्यों से अधिकारियों के सामने छोटी चौराहे पर एक व्यापारी उलझ गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दुकानों को हटाने के साथ ही पक्के चबूतरों को भी तोड़ा गया। कार्रवाई के चलते बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति रही। कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर चलते बने। इस मौके पर मंगला प्रसाद पांडेय, विष्णु पांडेय, अचल श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, हंसराज, अशोक कुमार, अजय कुमार आदि रहे।