Bhadoni News: प्रेमी की रिहाई की मांग, टावर पर चढ़ी किशोरी
Bhadoni News: प्रेमी की रिहाई की मांग, टावर पर चढ़ी किशोरी क क क क क क क क क क क क क कक क क कक

Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली के पीछे वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद वह किसी तरह नीचे उतरने को राजी हुई। किशोरी का प्रेमी इसी साल अप्रैल माह में पाक्सो सहित अन्य धाराओं मामले में आरोपित होने पर जेल भेजा गया था। उसकी रिहाई की मांग को लेकर किशोरी ने यह कदम शुक्रवार को उठाया। सूबे के हमीरपुर जनपद निवासी एक युवक उक्त किशोरी से मोबाइल के जरिए पहचान बनाया था। उसी दौरान दरमियान दोनों में प्रेम परवान चढ़ गया। जिसके बाद किशोरी उसके साथ फरार हो गई थी। किशोरी की मां ने गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच, शुक्रवार को प्रेमिका ने मोबाइल टावर पर चढ़ने का काम किया। काफी देर बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस, स्वजनों एवं आसपास के युवकों के समझाने के बाद वह किसी तरह से टावर से नीचे आई। उसके बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है。
14 फीट ऊंची बनी है दीवाल, पहुंचने को लेकर चर्चाएं
गोपीगंज। शुक्रवार को मोबाइल टावर पर किशोरी के पहुंचने को लेकर चर्चाएं रहीं। घनी बस्ती के बीच टावर पर किशोरी को देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उक्त वार्ड में घनी बस्ती के बीच मोबाइल टावर लगा है। उसके चारों ओर करीब 12 से 14 फीट ऊंची बाउंड्री है। ऐसे में किशोरी वहां कैसे पहुंची इस बात को लेकर लोग चर्चाएं करते रहें। पुलिस को उसे नीचे उतारने में दुश्वारियां का सामना करना पड़ा।


