ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआठ स्वर्ण पदक हासिल कर शिक्षिकाओं ने बढ़ाया मान

आठ स्वर्ण पदक हासिल कर शिक्षिकाओं ने बढ़ाया मान

ज्ञानपुर। निज संवाददाता नार्दन रेलवे स्टेडियम चारबाग लखनऊ में हुए दो दिवसीय 30वीं उत्तर...

आठ स्वर्ण पदक हासिल कर शिक्षिकाओं ने बढ़ाया मान
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 26 Feb 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर। निज संवाददाता

नार्दन रेलवे स्टेडियम चारबाग लखनऊ में हुए दो दिवसीय 30वीं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियन प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं ने आठ स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया। शिक्षकाओं ने आठ स्वर्ण व छह रजत पदक और तीन कास्य पदक हासिल किया।

लखनऊ में 24 व 25 फरवरी को हुए प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक महिला शिक्षिकाओं ने वाक रेस में प्राप्त की। विजेता खिलाड़ियों को कर्नल अरविंद झा स्पोर्ट्स काउंसिल भारत सरकार के लीगल एडवाइजर व लखनऊ कैंट के विधायक ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। 50 से अधिक आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्वच्छ पुरस्कार से सम्मानित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरई की प्रधानाध्यापिका आरती गुप्ता प्रथम रहीं। पांच किलोमीटर वार रेस में में भी स्वर्ण पदक अर्जित किया। 45 वर्ष से अधिक आयु में उर्मिला देवी स्वर्ण व ममता सिंह एवं डिस्कस में दो रजत पदक हासिल की। दो सौ मीटर रेस में कास्य पदक, लंबी कूद में रजत एवं गोला फेंक में जिले के महिला खिलाड़ियों ने कास्य पदक जीता। सौ मीटर रेस में एकता श्रीवास्तव स्वर्ण पदक व 40 वर्ष से अधिक आयु में अखिलेश कुमार मौर्य व आठ सौ मीटर दौड़ में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक गुप्ता ने कास्य पदक जीता। जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्पर्ण, रजत व कास्य पदक जीत जनपद का नाम रोशन किया। शिक्षकों की सफलता से जिले भर के शिक्षक उत्साहित नजर आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें