बोले भदोही की मेन खबर....

Mar 01, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - बोले भदोही की मेन खबर.... बोले भदोही की मेन खबर.... बोले भदोही की मेन खबर.... बोले भदोही की मेन खबर.... बोले भदोही की मेन खबर.... बोले भदोही की मेन खब

बोले भदोही की मेन खबर....

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छ व स्वस्थ भारत को करोड़ों रुपया शासन से खर्च हो रहा है। जागरूकता अभियान संग तमाम योजनाएं भी संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन नगर पंचायत घोसिया में स्वच्छता अभियान की हर योजना दम तोड़ रही है। चारों तरफ फैली गंदगी से स्वच्छता अभियान तार-तार हो रहा है। सफाईकर्मी नियुक्त होने के बावजूद दोपहर तक कूड़ा तक नहीं उठाया जाता। लाखों खर्च कर कूड़ा निस्तारण केंद्र तो बना दी गई है, लेकिन विडंबना ही है कचरा को जगह-जगह डंप किया जा रहा है। सफाई कर्मियों की मनमानी से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही दृश्य इन दिनों नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर 13 और चार के बीच गांधी नगर के पास देखने को मिल रहा है।

मनमाने ढंग से कचरा का डंप होना नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। चारों तरफ फैली गदंगी को देख लोग हैरान रह जाते हैं। कहने को तो नगर पंचायत घोसिया में लाखों का बजट सफाई को लेकर खर्च हो रहा है। विडंबना ही है कि गंदगी से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रहा है। नागरिकों की माने तो चमनगंज तकिया और गांधी नगर सीमा पर काफी दिन से मनमानी रूप से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। डंप कचरा को कई माह तक उठाया भी नहीं जाता। लाखों रुपया खर्च कर नगर पंचायत द्वारा कूड़ा निस्तारण केंद्र भी बनाया गया है। इतना ही नहीं सफाई कर्मियों को पूर्व में स्वच्छता को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा को डंप करना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। तेज हवा चलते ही डंप कचारा में पड़ा गंदा पन्नी सीधे घरों में घुस जाता है। शाम को हवा चला नहीं कि दबबू उठना शुरू हो जाता है। घर के बाहर फैली गंदगी को देख लोग किसी वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, यह सोचने पर विवश हो जाते हैं। बार-बार मांग के बावजूद नियमित रूप से सफाई न किया जाने से नगर पंचायत के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सुबह निर्धारित स्थलों पर ही सफाई की जा रही है। सड़कों की पटरी पर जगह-जगह कचरा को डंप कर दिया जाता है। सुबह दस बजे के बाद भी एकत्रित कचरा का उठना नहीं होता। कूड़ा निस्तारण केंद्र में कचरा को क्यों नहीं गिराया जा रहा है, यह नागरिक समझ नहीं पा रहे हैं। कूड़ा उठाने को लेकर आए दिन सफाई कर्मियों और नागरिकों में विवाद भी हो जा रहा है। चारों तरफ फैली गंदगी से यहां रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है। शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घर से बाहर बैठना तक मुश्किल हो जाता है। गदंगी से लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में न आ जाएं यह चिंता लोगों को सताए जा रही है। उपेक्षा का दंश झेल रहे नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए एकत्रित हुए चकरा को निर्धारित स्थल पर डंप कराने की मांग की है। ताकि लोग शुद्ध वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।