Bhadoni News: खारा पानी देने वाले हैंडपंप अब होंगे चिन्हित
Bhadoni News: ज्ञानपुर में खराब हैंडपंपों और खारा पानी देने वाले हैंडपंपों का सर्वे किया जा रहा है। प्रशासन गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम कर रहा है। मरम्मत और स्थान परिवर्तन के साथ ही ग्राम पंचायतों में युवाओं की टीम भी बनाई जाएगी।

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। खारा पानी देने वाले और खराब हैंडपंपों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद ब्लॉकवार सूची तैयार कर अभियान के तहत मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना शासन की प्राथमिकता है। जिला पंचायती राज विभाग की माने तो ऐसे हैंडपंपों को सर्वे कर चिन्हित किया जा रहा है जो खारा पानी दे रहे हैं। खारा पानी देने वाले हैंडपंप चिह्नित करने के लिए नामित किए गए कर्मचारी ग्रामीणों को सफाई और शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों में युवाओं की टीम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
खारा पानी देने वाले हैंडपंप अभियान के तहत चिह्नित कराए जा रहे हैं। इसके बाद ऐसे हैंडपंप रीबोर कर अथवा उनका स्थान परिवर्तित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिल सके। जिले की ग्राम पंचायतों में खराब होने वाले इंडिया मार्का हैंडपंपों की समय समय पर ग्राम पंचायत से मरम्मत कराई जाती है लेकिन सैकड़ों ऐसे हैंडपंप हैं जो खारा पानी देते हैं। इन हैंडपंपों का पानी किसी भी लिहाज से पीने योग्य नहीं रहता। ऐसे हैंडपंप मरम्मत कर अथवा उनका स्थान परिवर्तित कर ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की तैयारी प्रशासन ने कर रखी है। ग्राम पंचायतों में नियुक्त सेक्रेटरी, सफाई कर्मचारी और पंचायत सहायकों को खारा पानी देने वाले हैंडपंप चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिह्नित कराने के बाद ऐसे हैंडपंप रीबोर कर अथवा उनके स्थान परिवर्तित किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


