
डीआईओएस ने दो सौ स्कूलों को जारी की नोटिस
Bhadoni News - डीआईओएस ने दो सौ स्कूलों को जारी की नोटिस डीआईओएस ने दो सौ स्कूलों को जारी की नोटिस डीआईओएस ने दो सौ स्कूलों को जारी की नोटिस डीआईओएस ने दो सौ स्कूलों
ज्ञानपुर, संवाददाता। कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत अपार कार्ड बनाने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान की सख्ती बढ़ती जा रही है। कम अपार आईडी बनाने वाले दो सौ स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया। चेताए कि इसमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच करा कार्रवई होना तय है। कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का विवरण आटोमेटिक परमानेट अकेडमी एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) पर दर्ज होगा। डीआईओएस ने बताया कि जिले में कुल 1186 स्कूलों में पढ़ाने वाले चार लाख विद्यार्थियों का अपार कार्ड बनना है।
दिसंबर तक शत-प्रतिशत अपार कार्ड बनाने को निर्देशित किया गया है। निर्धारित तिथि पर शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों का यूनिक आइडी बनेगी और आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। यह सभी आईडी भी आधार कार्ड की तरह 12 अंक का होगा। शैक्षणिक विवरण डिजी लाकर में उपलब्ध होगा। वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी की परिकल्पना के तहत शासन की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आइडी बनाई जा रही है। इसमें उनकी शैक्षिक उपलब्धियां समेत अन्य रिकार्ड दर्ज होंगे। इसे यू डायस पोर्टल के जरिए बनाया जाएगा। इसके होने से सभी स्कूलों के बच्चों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि ट्रैक की जा सकेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इससे विद्यार्थियों के शैक्षिक कागजात जैसे अंक पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र आदि के खोने का भी डर नहीं रहेगा। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आए निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को प्रधानाध्यापकों के माध्यम से इस कार्य को अविलंब पूरा कराते हुए सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जिले में कुल दो सौ विद्यालय ऐसे हैं जो कम अपार आईडी अब तक बनवा पाए हैं। ऐसे में नोटिस जारी करते हुए शत-प्रतिशत अपार आईडी बनवाने को निर्देशित किया गया है। अभिभावकों की अनिर्वाय होगी सहमति ज्ञानपुर। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि वन नेशन वन आइडी के तहत अपार में छात्र-छात्राओं का विवरण दर्ज करने को लेकर अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अपार आइडी के जरिए विद्यार्थी देश के किसी भी हिस्से में आसानी से ट्रैक किए जा सकेंगे। इसके होने से छात्र-छात्राओं को कहीं भी प्रवेश लेने में परेशानी नहीं होगी। अपार आइडी डिजिलाकर से भी जुड़ेगी। इससे छात्र-छात्राएं अपने सभी शैक्षिक रिकार्ड को एक जगह पर सुरक्षित रख सकेंगे। एबीएसए को किया जा चुका निर्देशित ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि समस्त एबीएसए को निर्देशित किया जा चुका है। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक कराकर अभिभावकों को अपार की उपयोगिता के प्रति जागरूक करने के साथ ही बनवाने का भी काम कर रहे हैं। अब तक परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले 84 फीसदी से ज्यादा बच्चों का अपार कार्ड बन चुका है। शेष बच्चों का भी शीघ्र ही अपार आईडी बनवा दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




