Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsStrict Crackdown on Overloading Vehicles in Gyanpur 170 Challans Issued
तीन माह में 170 ओवरलोडिंग वाहनों का काटा चालान

तीन माह में 170 ओवरलोडिंग वाहनों का काटा चालान

संक्षेप:

Bhadoni News - तीन माह में 170 ओवरलोडिंग वाहनों का काटा चालान तीन माह में 170 ओवरलोडिंग वाहनों का काटा चालान तीन माह में 170 ओवरलोडिंग वाहनों का काटा चालान तीन माह म

Nov 03, 2025 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। सड़कों पर रफ्तार भर रहे ओवरलोडिंग बड़े वाहनों के खिलाफ आरटीओ और खनन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। तीन माह में कुल 170 ओवरलोडिंग वाहनों का चालान किया जा चुका है। इन वाहनों से लाखों रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। विभागीय सक्रियता से वाहन स्वामियों की बेचैनी बढ़ गई है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर से चल रहे अभियान के तहत तीन माह में 170 वाहनो ंका चालान किया गया है। लाखों रुपये जुर्माना वसूली की कार्रवाई होगी। विभागीय टीम औराई चौराहा, धौरहरा मोड़ व भदोही रजपुरा समेत चयनित स्थानों पर चेकिंग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सड़क पर ओवरलोडिंग चलने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक, डंफर व ट्रेलर को पकड़कर वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो वाहन पकड़े जा रहे हैं उसे काली सूची में शामिल कर दिया जा रहा है जाकि बिना जुर्माना भरे उसका फिटनेस आदि का कोई काम नहीं होगा। क्षमता से अधिक भार लादकर चल रहे वाहनों से सड़क समय के पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो जा रहा है। चेकिंग का ऐसा असर पड़ा है है कि भदोही-जौनपुर मार्ग पर वाहनों की संख्या काफी कम हो गई है। अब बड़े वाहन रास्ता बदलकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। विभागीय स्तर से ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चेकिंग निरंतर चलता रहेगा। इन वाहनों का इतना है मानक ज्ञानपुर। एआरटीओ ने बताया कि दस चक्का बड़ा वाहन है तो गाड़ी समेत वजन की क्षमता 28 टन है। 12 चक्का वाहन की क्षमता 35 टन, 14 चक्का बड़े वाहनों की क्षमता 42 टन एवं 22 चक्का बड़ा वाहन ट्रेलर है तो उसपर 55 टन तक का वजन स्वीकृत है। गाड़ी का वजन मिलाकर क्षमता निर्धारित की गई है। इससे ज्यादा वजन का भार वाहन लेकर चल रहे हैं तो वह ओवरलोडिंग की श्रेणी में आते हैं जिनका चालान कर उचित कार्रवाई की जाती है।