तीन सौ गृहकर बकाएदारों को नपं ने जारी की नोटिस
ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गृहकर बकाया वसूली को लेकर सख्ती बढ़ती

ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गृहकर बकाया वसूली को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। नपं प्रशासन द्वारा करीब तीन सौ बकाएदारों को नोटिस जारी की जा चुकी है। हिदायत दी गई है कि एक माह के अंदर गृहकर बकाया जमा नहीं हुआ तो आरसी जारी की जाएगी। बकाएदारों को नोटिस मिलते हड़कंप मच गया है।ईओ धर्मराज ने बताया कि नगर पंचायत ज्ञानपुर में करीब आठ सौ ऐसे हैं जो लोग गृहकर बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। पूर्व में सख्ती बरतने से कुछ लोगों द्वारा गृहकर जमा करा दिया गया था। ऐसे में नपं प्रशासन द्वारा तीन सौ लोगों को नोटिस जारी कर दी गई है।
नगर पंचायत में कुल पंद्रह लाख जलकर बकाया है। ऐसे में नोटिस जारी करते हुए सख्त हिदायत दी गई है कि एक माह के अंदर बकाया का भुगतान नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से आरसी जारी की जाएगी। नगर पंचायत विभाग के कर्मियों द्वारा बकाया वसूली को घर-घर दस्तक दी जा रही है। जो लोग गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस भी जमा करा दी गई है। नोटिस मिलते ही बकाएदार नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर काटने लगे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


