Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsStrict Action by District Panchayati Raj Department on Community Toilets Maintenance
लापरवाही: तीन सचिवों को डीपीआरओ ने जारी की नोटिस

लापरवाही: तीन सचिवों को डीपीआरओ ने जारी की नोटिस

संक्षेप:

Bhadoni News - लापरवाही: तीन सचिवों को डीपीआरओ ने जारी की नोटिस लापरवाही: तीन सचिवों को डीपीआरओ ने जारी की नोटिस लापरवाही: तीन सचिवों को डीपीआरओ ने जारी की नोटिस

Oct 25, 2025 07:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। सामुदायिक शौचालयों का संचालन एवं मरम्मत कार्य को लेकर जिला पंचायतीराज विभाग की सख्ती बढ़ गई है। सामुदायिक शौचालय के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने तीन सचिवों को नोटिस जारी की है। चेताया कि एक सप्ताह के अंदर मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्यवाही होना तय है। डीपीआरओ की सख्ती से सचिव और ग्राम प्रधानों की बेचैनी बढ़ गई है। डीपीआरओ ने बताया कि सामुदायिक शौचालय मरम्मत कार्य एवं संचालन न होने की शिकायत मिलते ही मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराया जा रहा है। जांच में लापरवाही मिलने पर प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निर्धारित समय सीमा के अंदर मरम्मत कार्य पूर्ण न होने की दिशा में विभागीय स्तर से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह पूर्व दस फीसदी सामुदायिक शौचालय का मरम्मत कार्य शुरू हुआ था। बीस गांव में सामुदायिक शौचालय शेष रह गए थे। ऐसे में कुल 17 शौचालयों पर मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। शेष तीन का मरम्मत कार्य पूर्ण न होने पर सचिवों को नोटिस जारी की गई है। एक सप्ताह के अंदर काम नहीं हुआ तो कार्रवाई होना तय है। शौचलयों के मरम्मत कार्य में किसी स्तर से लापरवाही न बरती जाए। बताया कि जिले में अब तक कुल 546 गांव में 660 सामुदायिक शौचालय बनाए जा चुके हैं। दस फीसदी शौचालय ऐसे हैं जहां मरम्मत कार्य निर्धारित समय तक पूर्ण होना है। सामुदायिक शौचालय की लागत तीन लाख बीस हजार से सात लाख तक का निर्धारित है। शौचालयों में नल खराब बदलना, बिजली फॉल्ट को सही कराना, शेड बदलना, पेंटिंग समेत अन्य कार्य मरम्मत के रूप में कराए जाएंगे। वहीं, जहां केयर टेकर द्वारा मनमानी की जा रही है। इन स्थलों पर निरीक्षण संग जांच करते हुए केयर टेकर बदलने का भी काम कराया जाएगा। मरम्मत कार्य में किसी स्तर से बरती गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सामुदायिक शौचालय की उपयोगिता के प्रति जन-जन को जागरूक भी किया जाएगा। शौचालय उपयोगिता को किया जा रहा जागरूक ज्ञानपुर। डीपीआरओ संजय कुमर मिश्र ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में जन-जन को शौचालय उपयोगिता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर गठित टीम ग्रामीण अंचलों में सर्वे कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह नियमित शौचालय का प्रयोग करें। निजी शौचालय नहीं बनवा पाए हैं तो संचालित सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। नियमित उपयोग से ही संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से बचना संभव है। बीमारी से बचाव को स्वच्छता जरूरी ज्ञानपुर। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि बीमारी से बचाव को स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। बस्ती और मुहल्लों को लोग हमेशा साफ-सुथरा रखें। कूड़ा-कचरा को निर्धारित स्थल पर ही डंप करें। प्रधान और सचिव का दायित्व है कि वह गांव में साफ-सफाई का उचित प्रबंध कराएं ताकि लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से बच सकें।