पांच ट्रैक्टरों को टीम ने किया सीज, मचा हड़कंप
Bhadoni News - पांच ट्रैक्टरों को टीम ने किया सीज, मचा हड़कंप ककककक क क क क क क कक कक क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। अवैध मिट्टी खनन एवं बकाया वसूली को लेकर जिला प्रशासन इन दिनों सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को टीम ने तीन ईंट लदे ट्रैक्टरों एवं दो मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टरों को ट्राली समेत पकड़ कर सीज कर दिया। इसके कारण संबंधित में हड़कंप की स्थित बनी हुई है। डीएम के निर्देश पर भदोही तहसील स्थित आरपीवाई ईंट भट्ठा एवं एमएलवाई ईंट भट्ठा विनियमन शुल्क जमा नहीं किया गया था। उसके बाद भी ईंट का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे थे। सोमवार को टीम में शामिल अफसरों ने ईंट भट्ठों पर कार्य कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को चौकी कारपेट में सीज किया गया।
इसके अलावा अवैध मिट्टी खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़कर चौकी कारपेट में सीज किया गया। इसके कारण संबंधित में अफरा-तफरी का आलम रहा। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर लगातार कार्रवाई का क्रम जारी है। दावा किया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। उधर, लोगों में इस बात की चर्चा है कि वरुणा एवं मोरवा नदी के किनारे अवैध खनन की ओर विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। आरोप मढ़ा कि आला अफसरों की फटकार के बाद एकाध स्थानों पर दिखाने के लिए कार्रवाई कर दिया जाता है। मिट्टी माफिया सरकारी जमीनों को खोदकर बेचने के साथ ही मालामाल हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


