तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप 31 से
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप 31 से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप 31 से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप 31 से तीन दि

ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 31 मई से मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल मंगापट्टी सुधवें में होगा। तीन दिन चलने वाले कुश्ती दंगल में कई राज्य के पहलवान आएंगे और अपने दम-खम का प्रदर्शन करेंगे। कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बबलू के निर्देशन में 23 वर्ष आयु के पहलवान कुश्ती में भाग लेंगे। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह मुन्ना ने पदाधिकारियों संग बैठक करने के बाद बताया कि प्रदेश के 75 जिले के पहलवान कुश्ती में भाग लेंगे। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जिले में एक नई ऊर्जा मिलेगी।
जिसमें जिले से लेकर पूर्वांचल पहली बार राज्य स्तरीय कुश्ती का आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर श्यामधर मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, उत्कर्ष कौशिक, माबुद खान, अशोक कुमार, राम प्रकट दुबे, जीतू पासवान, डॉ. जितेंद्र यादव, विनोद मालवीय, डॉ. सुभाष बिंद आदि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


