ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबीडा के खिलाफ सपाईयों ने खोला मोर्चा, सौंपा शिकायती पत्र

बीडा के खिलाफ सपाईयों ने खोला मोर्चा, सौंपा शिकायती पत्र

भदोही। निज संवाददाता भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के खिलाफ सपाजनों ने मोर्चा खोल...

बीडा के खिलाफ सपाईयों ने खोला मोर्चा, सौंपा शिकायती पत्र
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 08 Jan 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भदोही। निज संवाददाता

भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के खिलाफ सपाजनों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तहसील पहुंच कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा। चेताया कि इसे लेकर आगामी दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।

सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि बीडा को अपने कार्य क्षेत्र में ही नक्शा पास करने का अधिकार है। साथ ही कारपेट सेक्टर के विकास को लेकर सरकार ने जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन इधर बीच, शहर व आसपास के गांवों में भी बीडा के अधिकारी पहुंच कर हो रहे निर्माण कार्यों को रोक दे रहे हैं। नक्शा पास कराने का दबाव बनाने के साथ ही लोगों से मनमानी धन वसूला जा रहा है। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र व गांवों में नक्शा पास करने का अधिकार बीडा को नहीं है। जल्द ही सूबे के मंत्रियों से भी मिलकर इसकी शिकायत की जाएगा। इस मौके पर संतोष यादव, शोभनाथ, हृदय नारायण प्रजापति, दीपनारयण भारती, राजकुमार यादव, मनोज, रवि यादव, गफ्फार हाशमी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें