Bhadoni News: खंदक में गिरा बाइक सवार, रेफर
Bhadoni News: गोपीगंज में तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खंदक में गिरने से 25 वर्षीय चंद्रशेखर बिन्द गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत के लिए एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया। चंद्रशेखर हाल ही में अपने घर लौटे थे और परिवार के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।

Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर-सेमराध मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब चार-पांच फुट गहरे खंदक में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चंद्रशेखर बिन्द (25) पुत्र झुरीलाल बिन्द, निवासी मदनपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सेमराध से अपने घर वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज गति में थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में चंद्रशेखर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर तीन भाइयों में सबसे छोटा है और पुणे में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह लगभग एक सप्ताह पहले ही घर आया था। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


