व्रतियों ने वट वृक्ष को पूजा, अखंड सौभाग्य की कामना
Bhadoni News - व्रतियों ने वट वृक्ष को पूजा, अखंड सौभाग्य की कामना क क क क क कक क क क क क क क क क क क क

सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवती अमावस्या पर क्षेत्र के मंदिरों में सोमवार को बड़ी तादात में आस्थावान पहुंचे। महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा तथा वट वृक्ष की पूजा करके अखंड सौभाग्य की कामना किया।
क्षेत्र के सीतामढ़ी महर्षि वाल्मिकी गंगा घाट पर सोमवार को अल सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ पहुंचने लगी थी। जिसका क्रम दोपहर बाद तक बना रहा। महिलाओं ने माता सीता, बजरंगी बली के साथ ही वट वृक्ष की पूजा किया। वृक्ष की परिक्रमा करने के बाद सफेद दागा से बांधा। साथ ही अखंड सौभाग्य की कामना किया। ठंड एवं गलन के बाद भी पूरे दिन मंदिर में लोगों की भीड़ नजर आई। पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ नजर आई। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।