ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजैविक खाद से ही सुधरेगी मिट्टी की सेहत

जैविक खाद से ही सुधरेगी मिट्टी की सेहत

विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में रविवार को संगोष्ठी हुई। कृषि वैज्ञानिकों ने मृदा में लवणता रोकने व मृदा उत्पादकता बढ़ाने पर बल...

जैविक खाद से ही सुधरेगी मिट्टी की सेहत
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीMon, 06 Dec 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर। संवाददाता

विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में रविवार को संगोष्ठी हुई। कृषि वैज्ञानिकों ने मृदा में लवणता रोकने व मृदा उत्पादकता बढ़ाने पर बल दिया। शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। शुभारंभ कृषि उप निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने किया।

कहा, मृदा की उत्पादकता बढ़ाने के प्रति किसानों को गंभीर रहने की जरुरत है। रासायनिक खाद के छिड़काव से मृदा की शक्ति घटती जा रही है। इसलिए मिट्टी की सेहत को सुधारने के लिए जैविक विधि से खेती करने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. विश्वेंदु द्विवेदी ने मृदा उपजाऊपन को बनाए रखने के लिए बेहतर कृषि पद्धतियों के प्रयोग व नवीनतम कृषि तकनीकों के प्रयोग पर बल दिया। कृषि विशेषज्ञ डा. रेखा सिंह ने खनिज अयस्क की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए रसोई घर से निकले वेस्ट को मृदा में उपयोग कर मृदा की उत्पादकता बढ़ाने पर बल दिया। कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा. आरपी धौधरी ने मृदा जैविक खाद एवं प्रायोगिक जैविक जीवाणु युक्त खाद का प्रयोग करने पर बल देते हुए मिट्टी के संरक्षण व संवर्द्धन पर जोर दिया। इस मौके पर डा. गोविंद कुमार चौधरी, मौसम विशेषज्ञ सर्वेश कुमार, डा. पीसी सिंह, धनंजय प्रसाद सिंह, प्रमोद, पन्नालाल चौहान, कमलेश चौबे, महेश सिंह, विनोद यादव, धर्मेंद्र कुमार, गोविंद बिंद आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें