Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSix Pilgrims Injured in Bhadohi Road Accident Police File Case Against Unknown Driver
सड़क हादसे में मिर्जापुर के छह दशनार्थी घायल, दो रेफर

सड़क हादसे में मिर्जापुर के छह दशनार्थी घायल, दो रेफर

संक्षेप:

Bhadoni News - भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए एक सड़क हादसे में मिर्जापुर के छह दर्शनार्थी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 19, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के जीटी रोड कटका पड़ाव दक्षिणी लेन पर हुए सड़क हादसे में मिर्जापुर के छह दर्शनार्थी घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया, जहां पर दो की हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के सबेसर निवासी राज कुमार विश्वकर्मा ने औराई थाने में तहरीर दिया। कहा कि उनकी चाची मीरा देवी गांव के कुछ लोगों के साथ आटो से दर्शन करने के लिए सीतामढ़ी जा रही थीं। रविवार की सुबह कटका के पास जीटी रोड पर बोलेरो चालक ने आटो में जोरदार धक्का मार दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे उसमें सवार मीरा देवी, मोहन, दुखना देवी, सुदामा, हीरा साव एवं मंजू देवी को चोटें आईं थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इलाज के लिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने आराम ना मिलता देख मीरा देवी एवं हीरामलाल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक औराई ने बताया कि तहरीर पर बोलेरो नंबर यूपी 66 एच 8366 के अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 281, 125 (ए), 125 (ए), 125 (बी), 324 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित चालक की पहचान करके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।