Bhadoni News: पर्यटन विकास कार्य का सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन
Bhadoni News: पर्यटन विकास कार्य का सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन पर्यटन विकास कार्य का सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन पर्यटन विकास कार्य का सांसद-विधायक ने किया भ

Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज स्थित बाबा बड़ेशिव मंदिर के विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है। मंदिर परिसर में अब करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराया जाएगा। विकास कार्यों का भूमि पूजन मंगलवार को सांसद डॉ. बिनोद कुमार बिंद और ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने संयुक्त रूप से की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। सांसद ने बताया क उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, सोनभद्र इकाई की ओर से करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा।
परियोजना के तहत मंदिर परिसर में डबल स्टोरी यात्री हाल, भव्य स्वागत द्वार, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर और पुलिस बूथ समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विधायक विपुल दुबे ने कहा कि धार्मिक आस्था, संस्कृति और विकास को साथ लेकर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। बड़े शिव मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और धार्मिक पर्यटन के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, बृजेश गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, शरद पांडेय, दीपक मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, बाबू सिंह, आकाश आदि उपस्थित थे।


