Sign Board Collapse at Durga Ganj Tri-Muhani in Gyanpur Causes Traffic Disruption दुर्गागंज त्रिमुहानी पर गिरा बड़ा संकेत बोर्ड, टला हादसा, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSign Board Collapse at Durga Ganj Tri-Muhani in Gyanpur Causes Traffic Disruption

दुर्गागंज त्रिमुहानी पर गिरा बड़ा संकेत बोर्ड, टला हादसा

Bhadoni News - दुर्गागंज त्रिमुहानी पर गिरा बड़ा संकेत बोर्ड, टला हादसा दुर्गागंज त्रिमुहानी पर गिरा बड़ा संकेत बोर्ड, टला हादसा दुर्गागंज त्रिमुहानी पर गिरा बड़ा संकेत

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 31 Dec 2024 12:09 AM
share Share
Follow Us on
दुर्गागंज त्रिमुहानी पर गिरा बड़ा संकेत बोर्ड, टला हादसा

ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित दुर्गागंज त्रिमुहानी पर लगा बड़ा संकेत बोर्ड सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक गिर पड़ा। बोर्ड नीचे से जंग लगने के कारण गिरा। संयोग अच्छा रहा कि आटो एवं बाइक सवार चपेट में नहीं आए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

शाम छह बजे तक बड़ा संकेत बोर्ड उक्त स्थान पर पड़ा रहा जिससे आवागमन करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। विभागीय स्तर से दुर्गागंज त्रिमुहानी पर बड़ा संकेत बोर्ड लगा था। बोर्ड का नीचला हिस्सा जंग लगने से गल गया था। ऐसे में दोपहर में अचानक संकेत बोर्ड गिर पड़ा। दुर्गागंज त्रिमुहानी पर हमेशा दो-चार आटो खड़ी होने के साथ बाइक सवारों का आवागमन बना रहता है। लेकिन संयोग अच्छा था कि कोई गिरे संकेत बोर्ड की चपेट में नहीं आया, अन्यथा हादसा होना तय था। शाम छह बजे तक संकेत बोर्ड त्रिमुहानी पर ही पड़ा रहा। इसके चलते आवागमन करने वालों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।