ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्राचार्य व अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

प्राचार्य व अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जेम पोर्टल प्रशिक्षण जिले के सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को गर्वमेंट ई-मार्केट का प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत सरकारी विभागों में क्रय पंजीयन में आ रही...

प्राचार्य व अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
ज्ञानपुर। निज संवाददाताFri, 14 Sep 2018 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जेम पोर्टल प्रशिक्षण जिले के सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को गर्वमेंट ई-मार्केट का प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत सरकारी विभागों में क्रय पंजीयन में आ रही जानकारियों प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षक के रुप में मास्टर ट्रेनर उदय प्रताप सिंह ने जेम पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

इस दौरान डीएम ने समस्त विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि अपने-अपने विभागों का रजिस्ट्रेशन प्रत्येक दशा में कराएं। इस पोर्टल से सामान क्रय करने में पेपर का इस्तेमाल नहीं करना है। जो भी सामान जेम पोर्टल पर है, वो मानक गुणवत्ता के अनुरुप है उसी का क्रय होना चाहिए। कहा कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से समन्वय कर गर्वमेंट आइडी जनरेट करें। जेम पोर्टल केवल शाकीय उपयोगार्थ के लिए प्रयोग किया जाएगा। अनुमति टेंडर लेने की आवश्कता नहीं है। कार्यशाला में प्राचार्य आइटीआइ व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भदोही के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस मौके पर एडीएम रामसिंह वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम भदोही यमुनाधर चौहान प्रोत्साहन केंद्र अधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें